*स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में गर्भवती महिलाओं के मासिक लक्ष्य के विरुद्ध निबंधन में अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश*
*दुमका*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की गई। उक्त बैठक में जिला स्तरीय सभी कार्यक्रम पदाधिकारी,सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, दुमका जिल भी०बी०डी सलाहकार WHO के प्रतिनिधि प्रमण्डलीय समन्वयक UNICEF, DPO, CARE India, Dumka तथा जिला प्रतिनिधि PCI ने भाग लिया।
समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा गर्भवती महिलाओं के मासिक लक्ष्य के विरुद्ध निबंधन में अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, गोपीकान्दर को स्वास्थ्य सेवाओं में अपेक्षित सुधार लाने हेतु निर्देश दिया गया।
सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी HWC और Sub Centre हर रोज खुले रहेंगे एवं सभी ANM/CHO की उपस्थिति अनिवार्य रूप से प्रतिदिन रहेगी। सभी PHC/CHC में चिकित्सा पदाधिकारी की उपस्थिति तय सुनिश्चित करेंगे। चिकित्सा पदाधिकारी की उपस्थिति की जानकारी ग्रामीणों को रहे ताकि वे अस्पताल पहुँचकर अपना इलाज करा सकें। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी PHC को L1 बनाना सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त द्वारा सूचित किया गया कि टी०बी० मरीजों के बेहतर पहचान के लिए सभी सामु० स्वा० केन्द्र में एक्स-रे मशीन की उपलब्धता DMFT मद से राशि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी|
साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के सुदृढीकरण एवं आधुनिकरण हेतु आवश्यक सामग्री तथा उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि दुमका जिला के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा सके।
