*सिलठा बी व सुसनिया पंचायत में शिविर आयोजित करने के साथ ही रामगढ़ प्रखंड में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम संपन्न*
*सिलठा बी पंचायत भवन में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण*
*रामगढ़(दुमका)*
*रामगढ़ ब्यूरो की रिपोर्ट*
सिलठा बी व सुसनिया पंचायत में शिविर आयोजित करने के साथ ही रामगढ़ प्रखंड में आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम संपन्न हो गया। अभियान के अंतिम दिन सिलठा बी पंचायत भवन में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए पहुंचे। सिलठा बी में आयोजित शिविर में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 202 आवेदन पत्र दिए गए।जिसमें आबुआ आवास योजना के लिए 97, आय प्रमाण पत्र के लिए 04, आवासीय प्रमाण पत्र के लिए 07, जाति प्रमाण पत्र के लिए 11, राशन कार्ड से संबंधित 15, सर्वजन पेंशन योजना के लिए 23, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए 03 तथा अन्य विभागों से संबंधित 42 आवेदन पत्र शामिल हैं।
वहीं सुसानिया पंचायत भवन में आयोजित शिविर में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 176 आवेदन पत्र दिए गए जिसमें आबुआ आवास योजना के लिए 109, राशन कार्ड से संबंधित 04, दिव्यांग पेंशन के लिए 01, सर्वजन पेंशन योजना के लिए 28, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए 12 तथा अन्य विभागों से संबंधित 22 आवेदन पत्र शामिल हैं।
बीडीओ अभय कुमार ने सुसनिया पंचायत भवन में आयोजित प्रशासनिक शिविर का निरीक्षण किया तथा शिविर में आए ग्रामीणों से उनकी परेशानियों की जानकारी ली तथा परिसंपत्तियों का वितरण किया।
