*सरैयाहाट थाना क्षेत्र में मजदूर खोजने गए व्यक्ति का भातुड़ीया जंगल से शव बरामद*
*मृतक की पत्नी ने भातुड़ीया गांव की सुंदर मुनि मुर्मू एवं उनके पति लोबिन टुडू पर लगाया गर्म पानी डालकर हत्या करने का आरोप*
*सरैयाहाट(दुमका)*
सरैयाहाट पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघमारी गांव में मजदूर खोजने गए एक व्यक्ति का शव भातुड़ीया जंगल से बरामद किया है| मृतक की पहचान वाघमारी गांव के रहने वाले 40 वर्षीय रंजीत यादव के रूप में हुई है।
घटना को लेकर मृतक की पत्नी अझोला देवी ने सरैयाहाट थाना में लिखित आवेदन देकर बताया है कि उनके पति रंजीत यादव 17 जुलाई 2024 की सुबह भातुड़ीया गांव मजदूर की तलाश के लिए गए हुए थे| इसके बाद दिन के करीब 2:00 बजे उन्हें ग्रामीणों से जानकारी मिली कि भातुड़ीया गांव के जंगल में एक व्यक्ति बेहोश स्थिति में पड़ा हुआ है, वहां जाने पर पता चला कि उनके पति रंजीत यादव का शरीर का चमड़ा गर्म पानी या फिर आग से अधजला स्थिति में पड़ा हुआ है।
जिससे उसकी मौत हो गई है। वहीं घटना को लेकर मृतक की पत्नी ने भातुड़ीया गांव की सुंदर मुनि मुर्मू एवं उनके पति लोबिन टुडू पर गर्म पानी डालकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
मामले को लेकर सरैयाहाट थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने आज गुरुवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेज दिया है। बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर सरैयाहाट थाना कांड संख्या 89/2024 दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।
