Skip to content

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर डीटीओ ने की पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक* 

*सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर डीटीओ ने की पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक*

 

*गोपीकांदर(दुमका)*

 

*गोपीकांदर ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

जिला परिवहन पदाधिकारी जय प्रकाश करमाली ने गुरुवार को प्रखंड सभागार गोपीकांदर में प्रखंड के तमाम विभागो के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 30 अगस्त को सुरजुडीह पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में उन्होंने मंईयां सम्मान योजना पर विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि शिविर में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, राशन कार्ड, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, मनरेगा विभाग, सहित कई विभाग के स्टॉल लगाए जायेंगे। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यक्रम में आने वाले तमाम लोगों की समस्या का निष्पादन के लिए सहयोग करने का निर्देश दिया।

डीटीओ ने सभी विभाग के पदाधिकारियों एव कर्मियों को अपने अपने विभाग से संबंधित जन समस्याओं में सहयोग करने पर निर्देश दिया। बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ गौतम कुमार मोदी, सीओ राजा राम सिंह मुंडा, बीपीआरओ विशाल कुमार, सीडीपीओ गीता एलबिना बेसरा, सी एच सी के लेखापाल विनोद कुमार, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *