Skip to content

श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु उपायुक्त ने किया टेंट अस्पताल, रूट लाइन एवं मेला नियंत्रण व्यवस्था का निरीक्षण*

*श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु उपायुक्त ने किया टेंट अस्पताल, रूट लाइन एवं मेला नियंत्रण व्यवस्था का निरीक्षण*

 

*दुमका*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

श्रावणी मेला के सफल संचालन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बासुकीनाथ धाम पहुँचकर विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया।

 

उपायुक्त सर्वप्रथम टेंट अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने उपलब्ध दवाओं की स्थिति, चिकित्सकीय टीम की उपस्थिति एवं कार्य प्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहनी चाहिए एवं स्वास्थ्य सेवाएं हर समय तत्परता से उपलब्ध कराई जाएँ।

इसके पश्चात उपायुक्त ने रूट लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं की कतारों के लिए लगाए गए शेड, वॉल्कथ्रू पथ आदि का जायजा लिया और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को व्यवस्था को और सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त कंट्रोल रूम भी पहुँचे, जहाँ से उन्होंने मेला क्षेत्र, रूट लाइन, श्रद्धालुओं की भीड़ व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था की निगरानी की।

उन्होंने “शीघ्र दर्शनम्” कूपन काउंटर का निरीक्षण कर कूपन वितरण की प्रक्रिया की जानकारी ली और सुनिश्चित करने को कहा कि श्रद्धालुओं को कूपन प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो।

उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही न हो।

https://www.emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *