Skip to content

शिकारीपाड़ा के सरसडंगाल और झुनकी पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए झामुमो नेता आलोक सोरेन* 

*शिकारीपाड़ा के सरसडंगाल और झुनकी पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए झामुमो नेता आलोक सोरेन*

 

*शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता व झामुमो केन्द्रीय समिति सदस्य आलोक कुमार सोरेन ने लोगों को किया योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित*

 

*आलोक सोरेन ने पदाधिकारियों को दिया कम पढ़े-लिखे, गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश*

 

*शिकारीपाड़ा(दुमका)*

 

*शिकारीपाड़ा ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

शिकारीपाड़ा प्रखंड के सरसडंगाल और झुनकी पंचायत में सोमवार को राज्य सरकार की अति-महत्वकांक्षी आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय युवा नेता सह झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य आलोक कुमार सोरेन उपस्थित रहे।

 

अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आलोक सोरेन ने कहा कि झारखण्ड के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार द्वारा समाज के हर आयु वर्ग के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने व सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आपकी योजना – आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन सूबे के सभी पंचायतों में किया जा रहा है| मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से देते हुए योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों को कम पढ़े लिखे,गरीब व असहाय एवं जरूरतमंद लोगों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी योग्य लाभुक सरकार की योजनाओं से वंचित ना रहे।

उक्त मौके पर शिकारीपाड़ा अंचल अधिकारी कपिलदेव ठाकुर, झामुमो शिकारीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष चुंडा हेम्ब्रम,नजबुल होदा,रुबीलाल मरांडी,शफीक अंसारी,शहीद अंसारी,फरीद मियां,प्रखंड स्तरीय अधिकारी तथा सभी कर्मचारीगण,रजनीश कुमार समेत सैकड़ो झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *