Skip to content

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जामा के सभी पंचायतों में निकाली गई जागरूकता रैली*

*जामा(दुमका)*

*जामा ब्यूरो की रिपोर्ट*

  स्वास्थ्य विभाग एवं चाइल्ड इन नीड इस्टीट्यूट संस्था के सहयोग से मंगलवार को जामा प्रखंड के सभी पंचायतों में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया। मौके पर सहिया, सहिया साथी, आंगनवाड़ी दीदी, एएनएम  एवं  किशोरी के द्वारा सभी पंचायतों में एक जागरूकता रैली निकाली गई।

  इसमें किशोरियों को माहवारी से जुड़े मिथक एवं अवधारणा से बचने, माहवारी के दौरान साफ सफाई अपनाने, महिला स्वास्थ, किशोर किशोरी में होने वाले शारीरिक बदलाव, किसी भी समस्या के लिए युवा मैत्री से सहयोग लेना इत्यादि आवश्यक बातों की जानकारी दी गई।

   कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सिनी संस्था की जिला समन्वयक  सोमनाथ मंडल, पंचायत क्लस्टर कोर्डिनेटर चेतन कुमार, रेशमी, अर्चिता एवं सभी पंचायत के सभी सहिया सहित संस्था कर्मी पूजा, मोनिका, बिमलेंदु, मनजीत, रितेश बिपुल, सुशील, प्रद्युमन, बिनोद , कौशल मंडल, संदीप, ललिता, शेखर  प्रीती संगीता, विकाश इग्नेसियस सोरेन आदि मोजूद रहे।

https://emtvlive.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *