Skip to content

विभागीय उदासीनता एवं आपूर्तिकर्ता की लापरवाही से शिकारीपाड़ा के 2295 छात्र छात्राएं साइकिल से वंचित* 

*विभागीय उदासीनता एवं आपूर्तिकर्ता की लापरवाही से शिकारीपाड़ा के 2295 छात्र छात्राएं साइकिल से वंचित*

 

*शिकारीपाड़ा(दुमका)*

 

*शिकारीपाड़ा ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

साइकिल आपूर्तिकर्ता की लापरवाही एवं विभागीय उदासीनता के कारण झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजना से शिकारीपाड़ा प्रखंड के 2295 छात्र छात्राएं वंचित हो रहे है|

ज्ञात हो कि झारखंड सरकार द्वारा वर्ग आठवी के छात्र-छात्राओं को मुफ्त साइकिल देने की कल्याणकारी योजना का क्रियान्वयन कल्याण विभाग द्वारा निर्धारित है, ताकि आठवीं के बाद छात्र-छात्राओं को साधन के अभाव में विद्यालय जाने में बाधा ना पहुंचे और छात्र-छात्राएं नियमित रूप से विद्यालय पहुंचे। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौतम कुमार मंडल से मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023– 24 अंतर्गत प्रखंड के आठवीं कक्षा के 2295 छात्र-छात्राओं को साइकिल देने का लक्ष्य है।

इसके लिए प्रखंड अंतर्गत तीन क्लस्टर बनाए गए हैं| जहां से साइकिल का वितरण किया जाएगा| इसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय कर्माटांड़, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिपुर एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय बास पहाड़ी को क्लस्टर बनाया गया है। अभिकर्ता द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय कर्मा टांड़ में 600 तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिपुर में 1000 साइकिल की सामग्री पहुंचायी गयी है, लेकिन साइकिल को मूल रूप अभी तक नहीं दिया गया है।

शेष साइकिल उत्क्रमित उच्च विद्यालय बास पहाड़ी में पहुंचना था जो आज तक नहीं पहुंची। जिसके कारण प्रखंड अंतर्गत छात्र-छात्राओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। अभिकर्ता द्वारा जैसे ही साइकिल तैयार कर दी जाएगी, तिथि निर्धारित कर छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा।

 

साइकिल वितरण के संबंध में जानकारी के लिए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि जिले में अब धीरे-धीरे साइकिल वितरण का कार्य प्रारंभ किया गया है| अभिकर्ता द्वारा जैसे ही साइकिल तैयार कर दी जाएगी, शिकारीपाड़ा प्रखंड में भी साइकिल का वितरण कर दिया जाएगा।

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *