Skip to content

विधानसभा आम चुनाव के सफल संचालन हेतु आयुक्त लालचन्द डाडेल ने किया अन्तरर्राज्यीय सीमा का निरीक्षण* 

*विधानसभा आम चुनाव के सफल संचालन हेतु आयुक्त लालचन्द डाडेल ने किया अन्तरर्राज्यीय सीमा का निरीक्षण*

 

*सीमावर्ती ईलाकों में आपसी समन्वय के साथ विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश*

 

*देवघर*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में विधानसभा आम चुनाव के सफल संचालन को लेकर आज दिनांक 23.10.2024 को संथाल परगना आयुक्त लालचन्द डाडेल द्वारा अन्तरर्राज्यीय सीमा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मौके पर संथाल परगना आईजी, डीआईजी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त देवघर, जिला अधिकारी भागलपुर, पुलिस अधीक्षक देवघर व बांका उपस्थित थे।

 

निरीक्षण के क्रम में आयुक्त ने देवघर व बांका को जोड़ने वाली सीमा का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किये गये इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही अन्तरार्राजीय सीमाओं पर सघन जांच कराने के अलावा विशेष सतर्कता बरतने का निदेश दिया। वहीं जांच कार्य में पारदर्शिता बरतते हुए आपतिजनक सामानों की जब्ती सुनिश्चित करने का निदेश संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया। साथ ही सीमावर्ती ईलाकों में आपसी समन्वय के साथ विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *