Skip to content

वकील प्रसाद मंडल ने पड़ौसी ब्रह्मदेव मंडल पर लगाया अवैध रूप से उसकी पैतृक जमीन पर कब्जा करने का आरोप* 

*वकील प्रसाद मंडल ने पड़ौसी ब्रह्मदेव मंडल पर लगाया अवैध रूप से उसकी पैतृक जमीन पर कब्जा करने का आरोप*

 

*वकील ने हंसडीहा थाना में आवेदन देकर किया उसकी पैतृक जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने व उसको व परिवार को सुरक्षा देने का आग्रह*

 

*हंसडीहा(दुमका)*

 

*दीपक कुमार की रिपोर्ट*

 

हंसडीहा थाना क्षेत्र के बढ़ैत गांव के रहने वाले वकील प्रसाद मंडल ने बढ़ैत के ही रहने वाले ब्रह्मदेव मंडल पर सेना में काम करने की धौंस दिखाकर जबरन व अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है| मामले में वकील प्रसाद मंडल ने हंसडीहा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है| हंसडीहा थाना को दिए आवेदन में वकील प्रसाद मंडल ने बताया कि उनकी पैतृक जमीन जमाबन्दी नं 74, दाग नं 1427, 298, 330 पर गांव के ब्रहम्देव मंडल द्वारा आर्मी का धौंस दिखाकर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। ब्रहम्देव मंडल पिता मोहन मंडल मेरी पैतृक जमीन पर बलपूर्वक विगत

04 सितम्बर को अवैध तरीके से गोबर व कचरा फेंक रहा था। मेरे द्वारा विरोध करने पर ब्रहम्देव मंडल ने आर्मी का रौब दिखाते हुए मेरे साथ गाली गलौज करते हुए भगा दिया। उन्होंने बताया कि ब्रहम्देव मंडल फौज में रसाईया के रुप में कार्यरत है| छुट्टी में आने के बाद हर बार लड़ाई झगड़ा करना उसकी आदत बन चुकी है। मैं वकील प्रसाद मंडल पिता स्वर्गीय वृषकेतु मंडल बढ़ैत गांव, थाना हंसडीहा का रहने वाला हूँ और सरकारी विभाग में कार्यरत हूं। मेरु पैतृक जमीन दाग नं

1069, 1070, 1090, 1255, 1298, 1378, 1427,

298, 330 की इसके पूर्व कई बार पंचायत तथा अंचल के द्वारा सरकारी अमीन के द्वारा नापी जोखी की गई, उसके बावजूद भी उक्त जमीन पर ब्रहम्देव मंडल कब्जा जमाएं हुए हैं| ब्रह्मदेव मंडल ने मेरे बड़े पापा के साथ मार पीट, गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। उक्त संदर्भ में न्यायालय में परिवाद केश दायर किया गया है,जो न्यायालय में लंबित है। जिसका परिवाद वाद सं- 327/2018 से न्यायालय में उपस्थित होने हेतु घर आया है।

ब्रह्मदेव मंडल लगातार मेरी जमीन पर कब्जा करने के लिए तंग कर रहा है| वकील प्रसाद मंडल ने बताया कि ब्रहम्देव मंडल यादव समाज के कुछ लोगों के साथ मिलकर दबंगई करता है। मेरी पैतृक जमीन को बल पूर्वक हड़पना चाहता है तथा सेना में कार्यरत होने की धमकी दे रहा है। वकील प्रसाद मंडल ने आवेदन के माध्यम से ब्रहम्देव समेत अन्य पर कानूनी कार्रवाई करते हुए उपरोक्त जमीन को कब्जा से मुक्त कराने का आग्रह किया है तथा अपनी व परिवार के जान माल की सुरक्षा करने का आग्रह किया है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *