Skip to content

रामगढ़ में नहीं थम रही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की बदहाली,लचर विधुत आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान* 

*रामगढ़ में नहीं थम रही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की बदहाली,लचर विधुत आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान*

 

*रामगढ़(दुमका)*

 

*रामगढ़ ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

रामगढ़ प्रखंड में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की बदहाली थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार की रात लगभग बारह बजे से पूरे प्रखंड की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जो शनिवार को भी लगभग पूरे दिन तक बाधित रही।

जिससे विद्युत उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार को दिन में साढे तीन बजे विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बहाल हुई‌, इसके बाद भी प्रखंड के अधिकांश हिस्सों में बिजली का आना-जाना जारी रहा। जबकि रामगढ़ विद्युत सब स्टेशन के हंसडीहा फीडर लाइन में लाइन पूरी तरह से पुनः बाधित हो गई‌।

समाचार प्रेषित किए जाने तक हंसडीहा फीडर लाइन की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित थी। जिससे इस फीडर लाइन से जुड़े सैकड़ों गांवों में ब्लैक आउट की स्थिति बन गई थी‌| रामगढ़ विद्युत पावर सब स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों का मोबाइल स्विच ऑफ था। जिसके कारण विद्युत उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई थी। उन्हें बिजली आपूर्ति की बहाली से संबंधित सूचना देने वाला भी कोई नहीं था।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *