Skip to content

रामगढ़ प्रखंड के सिलठा ए तथा गंगवारा पंचायत में आपकी योजना- आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित*

*रामगढ़ प्रखंड के सिलठा ए तथा गंगवारा पंचायत में आपकी योजना- आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित*

*सिलठा ए में आयोजित शिविर में कुल 548 आवेदन एवं गंगवारा पंचायत में आयोजित शिविर में कुल 532 आवेदन प्राप्त*

*रामगढ़(दुमका)*

*रामगढ़ ब्यूरो की रिपोर्ट*

राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम ग्रामीणों को उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराने के महत्वाकांक्षी उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देश पर संपूर्ण राज्य में पंचायत स्तर पर शुक्रवार से आपकी योजना- आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन प्रारंभ हुआ। इस कड़ी में रामगढ़ प्रखंड के सिलठा ए तथा गंगवारा पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में पेंशन, खाद्य आपूर्ति,कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता, आवास, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता, राजस्व, स्वास्थ्य, बाल विकास परियोजना, झारखंड स्टेट लाइवलीवुड प्रोमोशन सोसाइटी, विद्युत,श्रम, बैंकिंग, कल्याण, शिक्षा विभाग के साथ-साथ 15वें वित्त आयोग से संबंधित आवेदनों के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे।इसके अलावा आधार कार्ड सहित अन्य सभी विभागों के आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि करने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर्स को भी प्रतिनियुक्ति किया गया था।दोनों पंचायत में शिविर के आयोजन के लिए अधिकारी एवं कर्मचारियों के दो टीमें बनाई गई थी।शिविरों का आयोजन प्रातः 10:00 से निर्धारित था।

इसके लिए सभी कर्मियों को संबंधित शिविरों में प्रातः 9:00 बजे तक उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। ग्राम रोजगार सेवकों सहित मनरेगा कर्मियों एवं पंचायत सचिवों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के कारण सर्व शिक्षा अभियान के सीआरपी, बीआरपी, जनसेवक तथा जेएसएलपीएस कर्मियों को शिविरों में प्रतिनियुक्त किया गया था।दोनों ही शिविरों में सर्वाधिक भीड़ आबुआ आवास योजना का आवेदन करने वालों की थी। प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी ब्रजेश कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सिलठा ए में आयोजित शिविर में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 548 आवेदन दिए गए जिसमें 481 आवेदन केवल आबुआ आवास योजना के दिए गए।

वही गंगवारा पंचायत भवन में आयोजित शिविर में ग्रामीणों द्वारा दिए गए कुल 532 आवेदनों में 498 आवेदन पत्र अबुआ आवास योजना के लिए दिए गए हैं‌।बीडीओ अभय कुमार के अनुसार सभी आवेदन पत्रों की ऑनलाइन प्रविष्टि कर दी गई है साथ ही ग्रामीणों को आवेदन पत्रों की प्राप्ति रसीद भी दी जा रही है।

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *