*रामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी सतीश मुर्मू को किया गिरफ्तार*
*रामगढ़(दुमका)*
*रामगढ़ ब्यूरो की रिपोर्ट*
रामगढ़ थाना की पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी सतीश मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के घाघरी ग्राम निवासी देवीलाल मुर्मू के पुत्र सतीश मुर्मू के विरुद्ध लड़की की मां ने अपनी लड़की के अपहरण के आरोप में रामगढ़ थाना में नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई थी।
लड़की की मां के लिखित आवेदन पर रामगढ़ थाना में मंगलवार 01 अक्टूबर 2024 को कांड संख्या 96/2024 भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)( m), 65(1),115(2),351/87 तथा पोस्को एक्ट की धारा 6 के तहत प्राथमिक की दर्ज गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।साथ ही अपहृत नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा बरामद की गई 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके बयान के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष भेजा गया है।
