Skip to content

रामगढ़ के बाबू पाटोजोरिया में जमीन विवाद के हल के लिए बुलाई गई मांझी परगना बैसी की बैठक बेनतीजा समाप्त* 

*रामगढ़ के बाबू पाटोजोरिया में जमीन विवाद के हल के लिए बुलाई गई मांझी परगना बैसी की बैठक बेनतीजा समाप्त*

 

*बैसी की बैठक शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त होने पर प्रशासन ने ली राहत की सांस*

 

*रामगढ़(दुमका)*

 

*रामगढ़ ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

रामगढ प्रखंड के कोआम पंचायत अन्तर्गत बाबु पाटोजोरिया गांव में दो पक्षों के बीच जारी भूमि विवाद को समाप्त करने के लिए मंगलवार को बुलाई गई मांझी परगना बैसी की बैठक देर शाम को बेनतीजा समाप्त हो गई। मांझी परगना बैसी की बैठक दिसोम मांझी थान आर जाहेर थान, संताल परगना नामक संस्था ने मांझी परगना सरकार के तहत बुलाई थी।

आयोजक संस्था द्वारा जारी पत्र के अनुसार मांझी परगना बैसी की बैठक बाबु पाटोजोरिया निवासी मेरी हेम्ब्रम पिता दिनेश टुडु के आवेदन पर बाबु पाटोजोरिया के ही निवासी चुडका हेम्ब्रम पिता छोटो हेम्ब्रम तथा बाबुराम हेम्ब्रम एवं रमेश हेम्ब्रम पिता गोरा हेम्ब्रम के विरुद्ध बुलाई गई थी। सुरक्षा के विचार से चुड़का हेम्ब्रम, बाबुराम हेम्ब्रम तथा रमेश हेम्ब्रम ने अपने परिजनों के साथ पहले ही गांव छोड दिया था।उन लोगों के बैठक में शामिल न होने पर नाराजगी जताते हुए आयोजक संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि उन्हें बैसी की बैठक में उपस्थित कराना ग्राम प्रधान की जिम्मेवारी है।

दूसरे पक्ष की अनुपस्थिति के बावजूद बैसी की कार्रवाई घंटों तक चलती रही। अंधेरा हो जाने के कारण बैठक बगैर किसी नतीजे के समाप्त हो गई| मांझी परगना बैसी की बैठक को देखते हुए काठीकुंड प्रभाग के सर्किल इंस्पेक्टर एनके प्रसाद तथा रामगढ़ थाना प्रभारी शशिकांत साहू पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद थे। वहीं दंडाधिकारी के रूप में सीआई सागेन मुर्मू के नेतृत्व में राजस्व उप निरीक्षक विनोद हेम्ब्रम, परमेश कुमार बैद तथा पंचायत सचिव शैलेंद्र मुर्मु भी तैनात थे। बैसी की बैठक शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। दूसरी तरफ ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आयोजको ने बुधवार को भी बैठक जारी रहने की बात कही है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *