Skip to content

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजन के अन्तर्गत जिला से कुल 19 हिन्दू धर्मावलंबियों को किया गया द्वारिका एवं सोमनाथ के लिए रवाना* 

*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजन के अन्तर्गत जिला से कुल 19 हिन्दू धर्मावलंबियों को किया गया द्वारिका एवं सोमनाथ के लिए रवाना*

 

*साहेबगंज*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

सोमवार 22 जुलाई, 2024 कों मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत साहेबगंज जिला से कुल 19 हिन्दू धर्मावलंबियों कों जिला खेल कार्यालय,सिद्धो कान्हू स्टेडियम, साहेबगंज से द्वारिका एवं सोमनाथ (गुजरात) के लिए रवाना किया गया।

 

प्रधान सहायक जिला खेल कार्यालय, साहेबगंज गौतम झा द्वारा सभी तीर्थ यात्रियों कों शुभकामनाएं दी गई एवं हरी झण्डी दिखाकर तीर्थ यात्रियों कों रवाना किया गया• मौके पर उपस्थित साहेबगंज जिला पर्यटन विशेषज्ञ गौरव प्रियदर्शी, कार्यालय कर्मी सुरेन्द्र यादव एवं शमा फ़िरदौस द्वारा भी यात्रियों से परिचय प्राप्त किया गया एवं सभी कों शुभकामनाएं दी गई ।

सभी तीर्थ यात्रियों कों हटिया (राँची ) से विशेष ट्रेन द्वारा द्वारिका एवं सोमनाथ (गुजरात) ले जाया जाएगा । मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री द्वारा दिनांक 23 जुलाई 2024 कों झारखंड के विभिन्न जिलों से आए तीर्थ यात्रियों कों द्वारिका एवं सोमनाथ की लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा ।

ज्ञात हो की इसी महीने 13 जुलाई, 2024 कों ईसाई धर्मावलंबियों कों तीर्थ यात्रा पर गोवा भेजा जा चुका है और अगले महीने संभावित 05 अगस्त, 2024 कों मुस्लिम धर्मावलंबियों कों अजमेर (राजस्थान ) के लिए रवाना किया जाएगा।

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *