महेशपुर प्रखंड के अंतर्गत गायबथान गांव में मुस्लिम और आदिवासी के बीच जमीन विवादित मुद्दे में मुसलमानों ने आदिवासी पर जानलेवा हमला किया।
*महेशपुर (पाकुड़)
*ब्योरो रिपोर्ट *
महेशपुर प्रखंड के अंतर्गत गायबथान गांव में मुस्लिम और आदिवासी के बीच जमीन विवादित मुद्दे में मुसलमानों ने आदिवासी पर जानलेवा हमला किया जिससे तीन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। मुसलमान ने आदिवासी जमीन पर कब्जा करके घर बनाया। जब रियाद जमीन पर बगल में आदिवासी ने अपना झोपड़ी बनाना चाहा तो उनका झोपड़ी को तहस-नस कर दिया और जमीन के मालिकों से मारपीट किया गया। आदिवासी को जमीन से भागने का और मार देने का धमकी दिया। घायल को अभी महेशपुर से फुलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका में रेफर किया गया है। यह घटना 18/7/2024 दिन बृहस्पतिवार समय अपहरण दो-तीन बाजे घटना घटी है।

ये सब घटना होने के बाद लोगों में आक्रोश आया और एक जनाक्रोश महारेली का आयोजन किया गया।

आज पाकुड़ में जनाक्रोश महारैली है, लेकिन उसे विफल बनाने के लिए रात में करीब 12:30 बजे पुलिस की वर्दी में किसी गुंडा/उपद्रवियों ने आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास के. के. एम. कॉलेज पाकुड़ में जानलेवा हमला कर दिया।

उपद्रवी/गुंडा लगभग 100 की संख्या में लाठी, डंडे और हथियार से लैस होकर आए थे। सोये हुए छात्रों पर अचानक धावा बोल दिया, जिसे किसी को भी संभालने का मौका नहीं मिला। उन लोगों ने जमकर तांडव और उत्पाद मचाया। तभी से किसी का मार्कशीट तो किसी का पर्स गायब है और कुछ बच्चे तो घटना के बाद से ही गायब है।

