*महिला किसान दिवस पर आत्मा सभागार दुमका में कृषक वैज्ञानिक अंतरमिलन कार्यक्रम, कृषक गोष्ठी व बेविनार का आयोजन*
*दुमका*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
सोमवार को आत्मा सभागार दुमका में आत्मा दुमका की ओर से महिला किसान दिवस पर कृषक वैज्ञानिक अंतरमिलन कार्यक्रम,कृषक गोष्ठी व बेविनार का आयोजन किया गया|कार्यक्रम में क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र दुमका के सह निदेशक डॉ राकेश कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ अवधेश कुमार सिंह, जिला उद्यान पदाधिकारी गौतम कुमार, परियोजना निदेशक आत्मा संजय कुमार मंडल, कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी शुभांकर गुप्ता,सहायक मिट्टी रशायनज्ञ मृत्यूंजय कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक दुमका दीपक चंद्र साह, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शिकारीपाड़ा सुशीला टुडू, सहायक तकनीकी प्रबंधक दुमका भारती कुमारी,स्वीच आंन फाउंडेशन प्रतिनिधि डीजीएम उदीप नंदी एवं त्रिपुरारी प्रसाद वर्मा उपस्थित थे| कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिले के विभिन्न प्रखंडों की तकरीबन 100 महिला कृषकों ने हिस्सा लिया|
अवसर पर क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र दुमका के सह निदेशक डॉ राकेश कुमार ने महिला कृषकों को कम लागत में सब्जी का अधिक उत्पादन पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी| उन्होंने बागवानी के बीच अंतर्वर्ती फसलों को लगाने की सलाह दी, कहा कि इससे कृषकों को अधिक आमदनी होगी|
जिला पशुपालन पदाधिकारी ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी|उन्होंने महिला कृषकों को सलाह दी कि अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं|नियमित टीकाकरण से पशुओं को रोग व्याधि से छुटकारा मिलता है| जिला उद्यान पदाधिकारी गौतम कुमार ने उधान विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए सब्जी उत्पादन योजना, फूलो की खेती, मशरूम खेती आदि की जानकारी दी|
कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी शुभांकर गुप्ता ने कृषकों को पौधों में लगने वाले कीट व्याधि और उसके उपचार से संबंधित जानकारी दी| उन्होंने मौके पर महिला कृषकों द्वारा पूछे गए सवालों का जबाब भी दिया| सहायक मिट्टी रशायनज्ञ मृत्यूंजय कुमार ने कृषकों को सलाह दी कि कृषक अपने अपने खेतों का मृदा जांच अवश्य कराएं| बताया कि मृदा जांच से उनके खेतों में किस किस पोषक तत्वों की कमी या अधिकता है उसका पता चलेगा और तदनुसार खाद एवं उर्वरक का प्रयोग करें|
परियोजना निदेशक संजय कुमार मंडल द्वारा महिला कृषकों को आत्मा द्वारा संचालित केन्द्र एवं राज्य प्रायोजित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई| उन्होंने सभी महिला कृषकों को केन्द्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अन्तर्गत अनुदानित दरों पर उपलब्ध कृषि यंत्रों का प्रयोग करने की सलाह दी|उन्होंने बताया कि खेती में कृषि यंत्रों के प्रयोग से उत्पादन में वृद्धि एवं उत्पादन लागत में कमी आती है|श्री मंडल ने महिला कृषकों को बताया कि इस योजना के तहत कृषकों के लिए अनुदानित दर पर पम्पसेट,सीड ड्रिल, रोटावेटर,पाइप,नेपसेक स्प्रेयर,पावर स्प्रेयर,दाल मिल, मिनी राइस मिल आदि उपलब्ध है|
