Skip to content

भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से मांगा समर्थन

इंडिया गठबंधन पर लगाया जमीन एवं खनिज संपदाओं की लूट में संलिप्त रहने का आरोप

कहा- शिकारीपाड़ा में नहीं हुआ विकास का कोई भी काम;नलिन सोरेन को अब आराम करना चाहिए

शिकारीपाड़ा(दुमका)

शिकारीपाड़ा ब्यूरो की रिपोर्ट

दुमका लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सीता सोरेन ने गुरुवार को झामुमो के गढ़ एवं शिकारीपाड़ा विधानसभा के मुख्यालय शिकारीपाड़ा में जन आशीर्वाद जनसंपर्क यात्रा का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड के मोहल पहाड़ी के पोखरिया गांव से प्रारंभ की।

पोखरिया में जनता से संपर्क करने के पश्चात सीता सोरेन दलबल के साथ शिकारी पाड़ा राधा मंदिर पहुंची।

वहां मंदिर में माता टेकर अपने विजय की कामना की तथा आमजनों से बातचीत की। मौके पर सीता सोरेन ने कहा कि शिकारीपाड़ा विधानसभा में आज तक किसी प्रकार का कोई विकास कार्य नहीं हुआ है।

जिसका जीता जागता उदाहरण पेयजल की समस्या है। यहां के लोग पेयजल के लिए त्राहि त्राहि किए हुए हैं।

पत्रकारों द्वारा पूछने पर सीता सोरेन ने कहा कि हमारी भारी मतों से विजय होगी वोट भी भारी मात्रा में पड़ेगा।

जनता को भारतीय जनता पार्टी पर ही विश्वास है, केवल भारतीय जनता पार्टी ही विकास कर सकती है।

उन्होंने आलमगीर आलम की गिरफ्तारी से संबंधित सवाल पर कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी नेता भ्रष्ट हैं और भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं जिसके कारण उन्हें जेल यात्रा करनी पड़ रही है।

गठबंधन के सदस्य जमीन, कोयला, बालू, गिट्टी एवं अन्य खनिज संपदा की लूट में संलिप्त हैं, जिसका जीता जागता उदाहरण है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री जमीन घोटाले में जेल में बंद हैं।

उनके साथ ही कई नेता एवं पदाधिकारी भी विभिन्न प्रकार के घोटालों एवं लूट में जेल यात्रा कर रहे हैं।

नलिन सोरेन के संबंध में सीता सोरेन ने बस इतना ही कहा कि अब उन्हें आराम करने की आवश्यकता है उन्हें आराम करना चाहिए।

शिबू सोरेन (बाबा) द्वारा झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन को विजय का आशीर्वाद देने के प्रश्न पर सीता सोरेन ने कहा कि बाबा ने तो मुझे भी आशीर्वाद दिया हैं।

सीता सोरेन ने शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कुशबोना, सोनाढाब, राजबंध, पलासी, सरसाजोल, हीरापुर, कुलकुली डंगाल एवं बास पहाड़ी में भी ग्रामीणों से संपर्क कर आशीर्वाद लिया।

खराब मौसम होने के कारण बांस पहाड़ी से आगे का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

आगे का कार्यक्रम अगले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।

भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष गौरकांत प्रसाद, बबलू दत्ता, जिला उपाध्यक्ष रामनारायण भगत, अविनाश सोरेन, भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद गुप्ता, पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुभाषित चटर्जी, सुचांद दास, विकास कुमार भगत, हेमंत कुमार शाहा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

https://emtvlive.in

For any Advertisements

Contract to EM TV LIVE

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *