Skip to content

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के पशुओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई चारा की व्यवस्था* 

*बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के पशुओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई चारा की व्यवस्था*

 

*साहेबगंज*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

जिला में बाढ़ की समस्या को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर हैं, मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा पशुपालकों के बीच पशु-चारा (बिचाली, कुट्टी) का वितरण किया गया।

 

जिला में बाढ़ की समस्याओं से निपटने के लिए पशुओं के लिए पशु राहत शिविर मुख्य स्थान शंकुतला घाट, बायसी स्थान, निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय स्टेडियम रोड, एवं रेलवे माल कैम्पस में बनाया गया है ।

दिनांक 24.09.2024 को पशुपालन पदाधिकारी डॉ हरिशंकर झा के नेतृत्व में पशुओं के लिए पशु-चारा (बिचाली, कुट्टी) का वितरण किया गया।

जिनमें राहत शिविर शकुंतला घाट पर 29 पशुपालकों के बीच, बड़ा पशु 112, छोटा पशु 51  कुल 163 पशुओं के बीच 1150 किलोग्राम (ग्यारह क्विंटल पचास किलोग्राम) पशु चारा (बिचाली कुट्टी) का वितरण किया गया

पशु राहत शिविर रेलवे मालगोदाम पर 29 पशुपालकों के बीच, बड़ा पशु 153 , छोटा पशु 96 कुल 249 पशुओं के बिच 1650 किलोग्राम (सोलह क्विटल पच्चास किलोग्राम) पशु चारा (बिचाली कुट्टी) का वितरण किया गया । पशु राहत शिविर बायसी स्थान पर 37 पशुपालकों के बीच, बड़ा पशु 135, छोटा पशु 52  कुल 187 पशुओं के बीच 1350 किलोग्राम (तेरह किंवटल पच्चास किलोग्राम) पशु चारा (बिचाली कुट्टी) का वितरण किया गया।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *