Skip to content

प्राथमिक विद्यालय राजाबांध के संकुल कार्यालय में एक दिवसीय आमसभा का आयोजन* 

*प्राथमिक विद्यालय राजाबांध के संकुल कार्यालय में एक दिवसीय आमसभा का आयोजन*

 

*नोनीहाट(दुमका)*

 

रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय राजाबांध के संकुल कार्यालय में एक दिवसीय आम सभा का आयोजन किया गया। ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार द्वारा संचालित झारखंड स्टेट लाईलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के अंतर्गत भलसुमर आजीविका महिला संकुल संगठन का वित्तीय वर्ष 2023-2024 का वार्षिक आमसभा प्राथमिक विद्यालय राजाबाँध के संकुल कार्यालय में आयोजन किया गया| इसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 में हुए आय एवं व्यय का ब्यौरा संकुल के सभी कार्यकारिणी समिति सदस्य एवं ग्राम संगठन के पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया| इस कार्यक्रम में भालसुमर संकुल के 33 ग्राम संगठन के पदाधिकारीगण एवं सखी मंडल के सदस्यों ने भाग लिया|

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर मंडल उपस्थित हुए एवं अतिथि के रूप में अनीता देवी जिला परिषद सदस्य, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड सचिव नंदलाल राउत, कांजवै पंचायत के मुखिया चारलेस बेसरा, बीपीएम राहुल कुमार वर्मा, एडमिन संजय कुमार मंडल, अनिल शर्मा, धर्मेंद्र कुमार साहा उपस्थित हुए| संकुल के पीआरपी बबीता मुर्मू द्वारा संकुल की रिपोर्ट को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया गया एवं मंच का संचालन संकुल के सामुदायिक समन्वयक चंद्रशेखर मुर्मू द्वारा किया गया।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *