Skip to content

प्रखंड सभागार गोपीकांदर में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर सह विधिक जागरूकता मेला का आयोजन* 

*प्रखंड सभागार गोपीकांदर में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर सह विधिक जागरूकता मेला का आयोजन*

 

*गोपीकांदर(दुमका)*

 

*गोपीकांदर ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

प्रखंड सभागार गोपीकांदर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका द्वारा विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर-सह-विधिक जागरूकता मेला का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी दुमका श्री आदित्य एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर श्री आदित्य ने उपस्थित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता से संबंधित जानकारी दी|

उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जरुरतमंदों को कानूनी अधिकार के तहत वकील मुहैया कराया जाता है| कहा कि कानूनी सहायता के लिए डलसा दुमका से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि सभी को कानूनी अधिकार मिले, इसलिए निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है| किसी भी प्रकार की दिक्कत हो वह जिला से संपर्क कर कानूनी लाभ ले सकते है। वहीं कार्यक्रम में जिला न्यायधीश के द्वारा जेएसएलपीएस सखी मंडलों के महिलाओं के बीच सीआईएफ के तहत 6 लाख और सीसीएल के तहत 3 लाख लोन का डेमो चेक का वितरण, सावृत्री फुले किशोरी योजना के तहत 7 बच्चियों के बीच स्वीकृति प्रमाण पत्र, 6 महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का सवाकृति प्रमाण पत्र, 5 जांब कार्ड, 10 बच्चों के बीच स्कूली कीट सहित दर्जनों परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर पारा लिगल वोलीटीयर मंगला देहरी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विशाल कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुरेन्द्र हेंब्रम, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ देवेश कुमार सिंह, सुपरवाइजर मोनू पांडा, सुनील मंडल, आंनद कुमार सिंह, सौरभ सुमन, सोम मोहली सहित दर्जनों लोग मौजूद थें।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *