*पहली सूची जारी होने के बाद बीजेपी में इस्तीफा देने का सिलसिला शुरू*
*तीन बार पोटका से विधायक रही मेनका सरकार ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा*
*रांची*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी की ओर से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होने के साथ ही पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। पोटका से बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को उम्मीदवार बनाया है।
*3 बार पोटका की विधायक रहीं हैं मेनका सरदार*
मेनका सरदार ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को लिखे पत्र में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और तमाम पदों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देने की घोषणा की। मेनका सरदार वर्ष 2000, 2009 और 2014 में बीजेपी टिकट पर पोटका से विधायक रह चुकी हैं। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम के संजीव सरदार ने मेनका सरकदार को करीब 45 हजार मतों के अंतर से पराजित किया था।
*बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनाने में जुटे*
पोटका विधानसभा सीट से बीजेपी ने इस बार मीरा मुंडा को उम्मीदवार बनाया है। अब उनके इस्तीफा देने के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता उन्हें किसी तरह से मनाने के प्रयास में जुटे हैं। पार्टी नेताओं का दावा है कि इस्तीफा में मेनका ने किसी तरह की नाराजगी नहीं जाहिर की है। न ही यह कहा है कि वह भविष्य में क्या करने वाली हैं। अपने 25 शब्दों के त्यागपत्र में मेनका सरदार ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया है।
*भविष्य की राजनीति के बारे में फैसला जल्द*
मेनका सरदार ने भले ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी में किसी प्रकार की नाराजगी का जिक्र न किया हो, लेकिन उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर लिखा- ‘जल्द ही भविष्य की राजनीति के बारे में अपने फैसले का साझा करूंगी। जोहार, नमस्कार, जय भूमिज, जय झारखंड।
