*दुर्गा पूजा समिति खुटहरी की ओर से शारदीय नवरात्र को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा*
*नोनीहाट(दुमका)*
गुरुवार को नोनीहाट के पुराना बाजार एवं नोनीगांव में शारदीय नवरात्रा को लेकर प्रथम दिन मां माता शैलपुत्री की पूजा की गई| वहीं दुमका जिला के जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम खुटहरी में दुर्गा पूजा समिति खुटहरी द्वारा शारदीय नवरात्र के पहले दिन गाजे-बाजे और जयकारे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी।
कलश यात्रा में 251 कुमारी कन्याएं एवं महिलाओं ने खुटहरी नदी से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भर कर दुर्गा स्थान लाया । इस दौरान श्रद्धालु भक्ति धुनों पर भक्ति भाव से थिरकते देखें गए| इस दौरान पूरा वातावरण माता के जयकारों से गुंज उठा| मंदिर के पुजारी उपेंद्र दर्वे ने बताया कि खुटहरी दुर्गा मंदिर में वर्ष 2023 से कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है |
वर्ष 2023 के पूर्व कलश यात्रा का आयोजन नहीं किया जाता था | दुर्गा नवरात्रि महोत्सव इस वर्ष चौदहवें सोपान में प्रवेश करेगा। बताते चलें कि विगत 40 वर्षों से ग्राम खुटहरी मे दुर्गा नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है | गाजे बाजे व भव्य कलश यात्रा के साथ गांव भ्रमण करते हुए जगत जननी मां जगदम्बे गांव के मंदिर प्रांगण में विराजमान हुईं। गांव के बुजुर्गों ने बताया कि 40 वर्ष पूर्व खुटहरी गांव की रहने वाली पचनी देवी पति परण दर्वे में माँ दुर्गा समायी हुई थी |
उसी दिन से ग्राम खुटहरी में मां दुर्गा का मंदिर स्थापित किया गया और प्रत्येक वर्ष मां दुर्गा की पूजा खूब धूमधाम से की जाती है | इस मंदिर के प्रथम पंडा परशुराम दर्वे थे| उनकी मृत्यु के पश्चात उनके पुत्र उपेंद्र दर्बे इस मंदिर में विगत 20 वर्षों से पूजा अर्चना कराते आ रहे हैं । इस मंदिर में पूर्व से ही बलि प्रथा होती आ रही है | इस स्थान पर दसवीं के दिन भव्य मेला का भी आयोजन किया जाता है | इस मेले मे तकरीबन 20 गांवों के लोग विजयादशमी के दिन मेला देखने आते हैं एवं हजारो की संख्या में भीड़ जमा होती है।
