*दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर झारखंड बंगभाषी जागरण पत्रिका के 23 वें अंक का विमोचन*
.
*रानीश्वर(दुमका)*
*रानीश्वर ब्यूरो की रिपोर्ट*
दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर बुधवार को भारत सेवाश्रम संघ दुमका शाखा के पाथरा स्थित स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर के प्रशाल में झारखंड बंग भाषी जागरण पत्रिका का विमोचन किया गया| विमोचन समारोह में कोलकाता के बंगाली विश्व कोष के मुख्य ब्यवस्थापक एवं शिशु साहित्यिक कवि अब्दुल करीम मुख्य अतिथि के साथ उसी संस्थान की सदस्य सैयेदा बेगम, राज्य अल्पसंख्यक आयोग झारखंड के बांग्ला भाषाई अल्पसंख्यक सदस्य रंजीत मल्लिक विमोचन समारोह में शामिल हुए।
समारोह में पत्रिका के संपादक तीर्थ पैतनडी, प्रकाशक गौतम चटर्जी, मयूराक्षी ग्रामीण डिग्री कालेज रानीश्वर के पूर्व प्राचार्य एवं बुद्धिजीवी डॉ अब्दुल रईस खान, आश्रम के स्वामी नित्यब्रता नंद महाराज, बीरभूम जिला के वरिष्ठ पत्रकार सनातन सौ, सचिन नंदी, बाबूलाल मोदी, शंभु दत्त, डॉ हर प्रसाद मुखर्जी, आलोक सेन, अनूप सेन, अशोक मुर्मू, अशोक गोराई, सुषेन साहा, कुंदन अधिकारी, नंददुलाल लायेक, कुणाल अधिकारी, श्यानक मुर्मू ,राहुल सोरेन, रबिन्द्र सोरेन, अनिल हेम्ब्रम, बिमल मरांडी प्रेम हेम्ब्रम, शिव धन मरांडी, अभिजीत सोरेन आदि मौजूद थे।
