*टांनजोर पंचायत में सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत शिविर लगाकर योग्य लाभुकों को किया गया योजनाओं से लाभान्वित*
*गोपीकांदर(दुमका)*
*गोपीकांदर ब्यूरो की रिपोर्ट*
सोमवार को गोपीकांदर प्रखंड के टांनजोर पंचायत अंतर्गत प्रथमिक विद्यालय टांनजोर स्कूल मैदान में आपकी योजना -आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंचलाधिकारी राजा राम सिंह मुंडा, पशुपालन पदाधिकारी डॉ देवेश कुमार सिंह और पंचायत मुखिया स्नेहलता मरांडी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
शिविर में पशुपालन विभाग व सहकारिता विभाग, शिक्षावि भाग, स्वास्थ्य विभाग, मत्स्य पालन विभाग, विधवा-वृद्धा पेंशन, राशनकार्ड, गुरूजी क्रेडिट कार्ड, नरेगा मनरेगा, मंईयां सम्मान योजना, पलाश मार्ट, आबुआ आवास एवं कृषि विभाग सहित दर्जनों विभागों के द्वारा स्टांल लगाकर करीब 400 आवेदन प्राप्त किया गया। जिसमें मंईयां सम्मान योजना के 40, सर्वजन पेंशन के 35 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं शिविर एन.आर.एल.एम परियोजना अंतर्गत गुलाब बाहा सहायता समूह के महिलाओं के बीच सीसीएल के तहत 1 लाख 50 हजार का चेक, फूलों झानो आशीवार्द अभियान के तहत बिटीमय किस्कू को 10 हजार का चेक, खरौनी बाजार आजीविका महिला संकूल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की ओर से 7 सदस्यों के बीच अंश प्रमाण पत्र वितरण, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 4 लाभुकों के बीच स्वीकृति प्रमाण पत्र , 5 जाब कार्ड सहित दर्जनों परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर बीईईओ सुरेन्द्र हेंब्रम, आत्मा बीटीएम सुजीत भौमिक, सहायक तकनीकी प्रबंधक गणेश सोरेन, अंचल निरीक्षक सुधांशु सुमन,15वीं वृत्त जई विमल कुमार यादव, मनरेगा कंप्यूटर आपरेटर सौरभ सुमन, जेएसपीएलएस क्लस्टर कोर्डिनेटर पंकज कुमार, टांनजोर पूर्व मुखिया ननमिथयास मुर्मू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थें।
