Skip to content

जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप कोषांग की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* 

*जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप कोषांग की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

 

*दुमका*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

विधानसभा आम निर्वाचन 2024 में जिले के मतदान प्रतिशत में वृद्धि एवं हर एक योग्य मतदाता 20 नवंबर 2024 को अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसको ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी आंजनेयुलु दोड्डे के निदेश पर स्वीप कोषांग द्वारा प्रतिदिन पूरे जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में स्वीप कोषांग द्वारा शुक्रवार को बस, ऑटो, ई रिक्शा सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों में मतदान की तिथि, मतदान करने के लिए आवश्यक दस्तावेज सहित मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई पोस्टर का अधिष्ठापन किया गया। इस पोस्टर के माध्यम से सार्वजनिक परिवहन में सफर करने वाले व चौक चौराहों से गुजरने वाले मतदाताओं को मतदान से संबंधित कई जरूरी जानकारी प्राप्त होगी।

 

स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी रवि जैन ने उपस्थित सभी मतदाताओं से कहा कि सफर करने वाले सभी यात्रियों को 20 नवंबर 2024 को अपने मतदान केंद्र जाकर मतदान करने के लिए कहें।उन्हें बताएं कि प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मतदान केंद्र जाकर मतदान कर सकते हैं। अपने साथ अपने घर के सभी सदस्यों, पड़ोसियों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें। लोकतंत्र के महत्योहार में सभी भाग लें इसके लिए आप सब भी आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *