*जिला निर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति में किया गया ईवीएम व वीवीपैट मशीनों फर्स्ट लेबल चेकिंग*
*राजनीतिक दलों की उपस्थिति में दिया एफएलसी कार्य को 15 सितंबर तक पूर्ण करने का निर्देश*
*देवघर*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर ने कल्याणपुर स्थित स्ट्रोंग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान विधानसभा चुनाव के लिए उपयोग किये जाने वाले ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेबल चेकिंग उपायुक्त की मौजूदगी में की गयी। इसके अलावा उन्होंने स्ट्राॅंग रूम में रखे गये ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं ईसीआईएल के अभियंताओं को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ ही एफएलसी का कार्य 02 सितम्बर से 15 सितंबर तक राजनीतिक दलों की उपस्थिति में पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई कि ईभीएम के यूनिक आईडी का स्कैंनिंग कर इसका वेरीफाइ करने के उपरांत इन सभी मशीनोें को एक जगह रखने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि इन मशीनों के अतिरिक्त लगभग 20 से 30 फीसदी अतिरिक्त मशीन रखा जा रहा है, ताकि कोई मशीन मतदान के समय खराब हो जाय या उसमें कोई गड़बड़ी या जाय तो उसे तत्काल बदला जा सके।
मौके पर उपरोक्त के अलावे उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार, संबंधित नोडल अधिकारी विभूति मंडल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।
