*जिला अध्यक्ष व सचिव की अगुवाई में झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जिला इकाई दुमका की बैठक आहूत*
*दुमका*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
बुधवार को जिला अध्यक्ष एवं सचिव की अगुवाई में झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जिला इकाई दुमका की बैठक आहूत की गई| जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी बाल दिवस के उपलक्ष्य में सभी प्रखंडों में छात्र छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा तथा छठ पर्व के उपरान्त सभी प्रखण्ड तथा नगर के सभी निजी विद्यालय सचिव मिलकर मान्यता के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे और आगे बढ़ कर इसे जिम्मेवारीपूर्वक पूर्ण किया जाएगा।
इसके लिए जिला एसोसिएशन के द्वारा एक टीम का गठन किया गया जो इन कार्यों को अग्रसारित करते हुए सफल करने का हर संभव प्रयास करेंगे। इस बैठक में विभिन्न प्रखण्ड के विद्यालय सचिव के साथ नगर के विभिन्न विद्यालय सचिव उपस्थिति रहें।
