Skip to content

जय माता दी सेवा समिति व कृतिका सेवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में 160 जरुरतमंदों को कराया गया भोजन* 

*जय माता दी सेवा समिति व कृतिका सेवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में 160 जरुरतमंदों को कराया गया भोजन*

 

*दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर जरुरतमंद माताओं के बीच साड़ी व भाईयों के बीच टी शर्ट का वितरण*

 

*दुमका*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

रविवार को जय माता दी सेवा समिति तथा कृतिका सेवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में रविवार भोजन सेवा में जरुरतमंदों को राजमा-चावल का भोजन कराया गया| इसके अलावा दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर माताओं को साड़ी और भाईयों को सप्रेम उपहार स्वरूप टी शर्ट दिया गया। अवसर पर अध्यक्ष राजेश कुमार राउत के घर से स्वनिर्मित भोजन शहर के टाटा शोरूम, टीन बाजार, धर्मस्थान, वीर कुंवर सिंह चौक, गाँधी मैदान इत्यादि जगहों पर कार से घुम-घुम कर लगभग 160 लोगों को कराया गया।

 

मौके पर राजेश ने कहा कि आज जरुरतमंदों को भोजन व उपहार देने पर उनके चेहरे की खुशी देख मन को बहुत संतुष्टि मिली| इन कार्यक्रमों से मन को बहुत शांति मिलती हैं।समिति का उद्देश्य ही “नर सेवा नारायण सेवा” हैं। ये रविवार भोजन सेवा 1 जनवरी 2022 से लगभग सभी रविवार होती आई है। ये कार्यक्रम अभी निरंतर चले ऐसा प्रयास किया जाएगा।

 

दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर जरूरत मंदों के बीच नए वस्त्र देने का सौभाग्य माता रानी की कृपा से बहुत ही सुखद था।

 

कहा कि समिति के द्वारा बक्शी बाँध में माता रानी का भव्य मंदिर और धर्मशाला का निर्माण किया जा रहा हैं| समिति दुमका के सभी दानवीर श्रद्धालुओं से सहयोग की अपेक्षा करती हैं| सहयोग हेतु संपर्क करें

 

*राजेश राउत 8210229224*

*अरुण केशरी 9955229054*

*सुमन साह 7979828181*

 

आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश कुमार राउत, मोनिका राउत, प्रियंका देवी, मानसी कुमारी, संदीप कुमार जय बमबम, श्याम केशरी, संतोष ठाकुर, दीपक कुमार और गीता हेम्ब्रम इत्यादि लोगों का कार्य सहयोग रहा।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *