Skip to content

गोपीकांदर के नव पदस्थापित बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने किया पदभार ग्रहण* 

*गोपीकांदर के नव पदस्थापित बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने किया पदभार ग्रहण*

 

*गोपीकांदर(दुमका)*

 

*गोपीकांदर ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

गोपीकांदर प्रखंड के नव पदस्थापित बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपीकांदर का पदभार ग्रहण किया। मौके पर निवर्तमान बीडीओ गौतम कुमार मोदी ने पुष्पगुच्छ देकर नव पदस्थापित बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी का स्वागत किया।

मौके पर बीडीओ श्री मरांडी ने एक-एक कर प्रखंड एवं अंचल में पदस्थापित कर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा प्रखंड क्षेत्र के सभी सेक्टरों और बूथो की जानकारी ली। साथ ही प्रखंड क्षेत्र में सड़क दुर्घटना और पेजयल समस्या पर कर्मियों के साथ चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर बीपीआरओ विशाल कुमार, मनरेगा बीपीओ पवन कुमार, प्रखंड नाजिर सुमन टुडू, मनरेगा कंनीय अभियंता मनोज टुडू, पंचायत सचिव उमेश हेंब्रम, आनंद कुमार सिंह, सौरभ सुमन अंचल, लोकेश टुडू सहित दर्जनों प्रखंड और अंचल कर्मी मौजूद थें।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *