*खरौनी बाजार स्थित लख्खी मंदिर में लख्खी माता की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से की गई लख्खी पूजा*
*गोपीकांदर(दुमका)*
*गोपीकांदर ब्यूरो की रिपोर्ट*
गोपीकांदर प्रखंड के खरौनी बाजार स्थित लख्खी मंदिर में लख्खी माता की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से लख्खी पूजा की गई। लख्खी पूजा पंडित प्रभाकर मिश्रा एवं पुजहर पंकज पाल के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ संपन्न करवायी गयी। बता दें कि लख्खी पूजा में बंगाली समुदाय के महिला भक्तों की भीड़ देखी गई।
पूजा के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमंत दास, सचिव संतोष पंडित, कोषाध्यक्ष राकेश रजक, भीम कुमार साह, निरंजन पंडित, आकाश भगत, प्रकाश भगत, अमित भगत, राजेश दास, दिनेश दास सहित सैकड़ों ग्रामीण भक्त मौजूद थें।
