Skip to content

खतरे के निशान से महज दस फीट नीचे रह गया मसानजोड़ डैम का जलस्तर* 

*खतरे के निशान से महज दस फीट नीचे रह गया मसानजोड़ डैम का जलस्तर*

 

*रानीश्वर(दुमका)*

 

*गौतम चटर्जी की रिपोर्ट*

 

विगत तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से कनाडा डैम मसानजोड़ का जल स्तर 387. 80 फीट पर पंहुच गया हैं| जो खतरे के निशान 398 फीट से मात्र दस फीट नीचे हैं| सोमवार को यहां का जल स्तर 386.80 फीट पर था| मंगलवार को जल स्तर 387.80 फीट था। गुरुवार को यहां 99. 04 एम एम बारिश हुई हैं। केंद्रीय जल आयोग के मसानजोड़ स्थित बाड़ नियंत्रण केंद्र के कर्मचारी कमल घोष ने बताया की यहां रुक रुक कर लगातार तीन दिन से हो रही बारिश से जल स्तर 387.80 फीट पर पंहुच गया हैं, जो खतरे की निशान से दस फीट नीचे हैं । प्रखंड रानीश्वर का रेन फांल 68. 6 एमएम हैं|

गौरतलब है कि डैम का जलस्तर खतरे के निशान से इतने नजदीक पहुंचने से डैम का गेट खोला जा सकता है जिससे रानीश्वर समेत पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है| स्थानीय लोगों के अनुसार यदि और दो तीन दिन बारिश जारी रही तो कई गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं,फसल बर्बाद हो सकती है|

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *