*कोयला के अवैध कारोबार पर चोट के बाद पत्थर चिप्स के अवैध कारोबार पर जिला खनन पदाधिकारी की कार्रवाई से हड़कंप*

*शिकारीपाड़ा में बगैर कागजात व क्षमता से अधिक पत्थर चिप्स लेकर परिवहन कर रहे तीन वाहनों को डीएमओ ने किया जब्त*
*शिकारीपाड़ा(दुमका)*
*शिकारीपाड़ा ब्यूरो की रिपोर्ट*
शनिवार को दुमका-रामपुरहाट राष्ट्रीय उच्च पथ पर बगैर चालान एवं क्षमता से अधिक पत्थर चिप्स लदे तीन वाहनों को जिला खनन पदाधिकारी नाजिश राणा ने जप्त कर शिकारीपाड़ा पुलिस के हवाले किया है। मामले में जिला खनन पदाधिकारी नाजिश राणा ने बताया कि शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बादलपाड़ा मौजा में कोयला के अवैध खनन पर कार्रवाई करने के पश्चात मुख्यालय वापस लौटने के क्रम में पत्थर चिप्स लदे चार वाहनों की जांच की गई, जिसमें एक वाहन बगैर चालान का और दो वाहन क्षमता से अधिक पत्थर चिप्स परिवहन करते हुए पकड़े गए| जिन्हें पकड़कर शिकारीपाड़ा पुलिस के हवाले कर दिया गया, आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञात हो कि तीन दिन पूर्व अंचल अधिकारी एवं खनन विभाग के खान निरीक्षकों द्वारा शिकारीपाड़ा महाविद्यालय के निकट एक दर्जन से अधिक पत्थर चिप्स लदे वाहनों की जांच की गई थी| जांच में एक भी वाहन ना तो बगैर कागजात पाया गया और ना ही ओवरलोड। स्थानीय लोगों के अनुसार इन दोनों जांचों को देखा जाए तो पूर्व की जांच पर प्रश्न खड़ा होता है।
वर्तमान समय में बगैर कागजात एवं क्षमता से अधिक पत्थर चिप्स लदे वाहनों का परिचालन बेधड़क चल रहा है, इस कारोबार में संलिप्त लोगों को प्रशासन से किसी भी तरह का भय नहीं है। हालांकि लगाकर हो रही जांच से पत्थर के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया हैं|
