Skip to content

कोमा में जा सकते है अरविंद केजरीवाल,उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करने की रची जा रही है साजिश-संजय सिंह* 

*कोमा में जा सकते है अरविंद केजरीवाल,उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करने की रची जा रही है साजिश-संजय सिंह*

 

*नई दिल्ली*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल के वजन को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से सांसद संजय सिंह ने कहा कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने भी माना है कि कई बार उनका शुगर लेवल कम हुआ है। शुगर लेवल कम होने पर वह नींद में कोमा में जा सकते हैं| शुगर लेवल कम होने पर ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बना रहता है। हालांकि तिहाड़ प्रशासन की ओर से आम आदमी पार्टी के वजन कम होने के दावे को खारिज कर दिया गया है।

 

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि किसी भी मरीज की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करना एक अपराध है। जेल प्रशासन कई बार दिल्ली के सीएम की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक कर चुका है। इससे साबित होता है कि अरविंद केजरीवाल की जिंदगी से खिलवाड़ करने की साजिश रची जा रही है,इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *