*कल्पना सोरेन आज रविवार को रामगढ़ में करेगी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी नलीन सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित*
*रामगढ़(दुमका)*
*रामगढ़ ब्यूरो की रिपोर्ट*
झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन कल रविवार को रामगढ़ प्रखंड के अमड़ापहडी पंचायत स्थित भुस्कीबाडी हटिया मैदान में दिन के 1-15 बजे दुमका लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी नलीन सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।

उक्त जानकारी देते हुए पार्टी के केन्द्रीय समिति सदस्य छोटेलाल मंडल ने बताया कि कल्पना सोरेन रांची से सीधे हेलीकॉप्टर के द्वारा भुस्कीबाडी हटिया मैदान पहुंचेगी।
कार्यक्रम में प्रत्याशी नलीन सोरेन एवं झारखंड सरकार के मंत्री बसंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे।कार्यक्रम की सफलता को लेकर इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को सभा में आने का आग्रह कर रहे है।
