*उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित*
*साहेबगंज*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
सोमवार को समहरणालय सभागार में उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला खनन टास्क फोर्स हेमंत सती की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई।
बैठक में उपायुक्त के द्वारा सर्वप्रथम गत बैठक की कार्रवाही एवं उसके अनुपालन की समीक्षा की गई ।
समीक्षा के क्रम में सभी सदस्यों से अनुपालन प्रतिवदेन की मांग की गयी। साथ ही यह भी निदेशित किया गया कि विचार-विमर्श के दौरान परिचर्चा किए गए सभी बिन्दुओ को कार्रवाई में अंकित करें एवं उसके अनुपालनार्थ से अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराएं। ज्ञात हो कि उपायुक्त के द्वारा सभी अंचल अधिकारी को दिये गए निदेश के आलोक में खनन पट्टो की प्रशाखीय मापी की जा रही है। जिसमें पतना अंचल में 02 एवं मंडरो अंचल में 03 खनन पट्टो की मापी की गयी है।
उपायुक्त के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी साहेबगंज एवं राजमहल को दिये गये निदेश के आलोक में अपने अनुमंडल अन्तर्गत पड़ने वाले सभी क्रशर स्थल/खनन पट्टा क्षेत्र का KML फाईल तैयार किए जाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त के द्वारा दिये गए निदेश के आलोक में जिले में परिवहन चालान प्राप्त कर खनिज लोड करने के बाद 05 घंटे के अंदर वाहन जिला सीमा के बाहर रहेंगे। अगर किसी कारणवश या नो इन्ट्री पड़ने पर 05 घंटे के अंदर जिला सीमा से बाहर नहीं जा पाते है तो इसकी लिखित सूचना फोटोग्राफ के साथ जिसमें समय भी अंकित हो के साथ जाँच पदाधिकारी को उपलब्ध करायेंगे, ताकि यथाशीघ्र विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके।
खनन पट्टा क्षेत्र में हो रहे विस्फोटकों का उपयोग की जाँच जिला टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा की जा रही है।
जिलान्तर्गत चल रहें अवैध बालू के भंडारण की जाँच सभी टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा की जा रही है एवं जाँच के क्रम में अवैध भंडारण / परिवहन पाये जाने पर त्वरित कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
उपायुक्त द्वारा दिये गए निदेश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी साहेबगंज एवं राजमहल द्वारा साहेबगंज जिलान्तर्गत संचालित सभी चेकनाका पर प्रत्येक सप्ताह दण्डाधिकारी का बदलाव किया गया है एवं निगरानी भी बनाये हुए है।
बैठक में बताया गया कि जाँच के क्रम में अवैध खनन एवं परिवहन में 02 प्राथमिकी एवं 5.22 लाख रुपये की जुर्माना राशि की वसूली की गयी है। जिला में बालू, ईट मिट्टी, पत्थर इत्यादि के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु टास्क फोर्स के सभी सदस्यों सभी अनुमण्डल पदाधिकारी को निरंतर छापामारी, स्थलीय निरीक्षण की संख्या बढाते हुए सघन कार्रवाई करने के दिए निर्देश के अनुपालन के सम्बंध में बताया गया कि जिलान्तर्गत विभिन्न मार्गों पर औचक वाहन चेंकिग अभियान चलाया जा रहा है।
उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी साहेबगंज एवं अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित चेक नाको पर जा रहे वाहनों का प्रपत्र चेक करें उन्हें अपने पास संग्रहित करेंगे और सीसीटीवी वीडियो फुटेज भी समर्पित करेंगे। मौके पर उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, अनुमंडल पदाधिकारी साहेबगंज अंगार नाथ स्वर्णकार, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल कपिल, जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू, जिला के वरीय पदाधिकारी समेत, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी सम्मिलित उपस्थित थे।
