Skip to content

आसनसोल कुरवा पंचायत में आपकी योजना- आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित* 

*आसनसोल कुरवा पंचायत में आपकी योजना- आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित*

 

*शिविर में मंईयां सम्मान योजना,अबुआ आवास योजना समेत अन्य योजनाओं से संबंधित कुल 2289 आवदेन प्राप्त*

 

*जामा(दुमका)*

 

*जामा ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

जामा प्रखंड अंतर्गत खटंगी और आसनसोल कुरवा पंचायत में सोमवार को आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोनो पंचायत में स्टॉल लगाकर लोगों को लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और आवदेन प्राप्त किए गए।

खटंगी पंचायत के कैराबनी हाई स्कूल में परिसर में आयोजित शिविर में भू अर्जन पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार एवं अंचलाधिकारी अशोक बड़ाइक ने शिविर में लगे स्टॉल का निरीक्षण किया और आमजनों से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की । सभी स्टॉल में कर्मियो द्वारा योजनाओं एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त किए गए एवं प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया गया। इस मौके पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से आम आदमी की समस्याओं का निष्पादन उनके ही द्वार पर किया जा रहा है और जरूरत मंद लोगों को कल्याणकारी योजनाओ का लाभ दिया जा रहा है।

 

बता दें कि आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के तीसरे चरण में प्राथमिकता के आधार पर खटंगी एवं आसनसोल कुरवा पंचायत में स्टॉल लगाकर झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना,अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना,अबुआ आवास योजना,मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना,किसान क्रेडिट कार्ड,सर्वजन पेंशन योजना,सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,हरा राशन कार्ड,बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना,मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना,गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, स्वास्थ्य राजस्व, श्रम, विद्युत जाति/आवासीय/आय प्रमाण-पत्र से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। जिसमें खटंगी पंचायत में

कुल 1154 आवेदन प्राप्त किए गए । जबकि आसनसोल कुरवा पंचायत में कुल 1135 आवदेन प्राप्त किया गया । दोनो पंचायतों में कुल मिलाकर 2289आवदेन प्राप्त किया गया।

इस मौके पर सीओ अशोक बड़ाइक,प्रभारी कल्याण पदाधिकारी मानव कुमार,अंचल निरीक्षक जितेंद्र कुमार साह, सहयक संजीव कुमार,कनीय अभियंता अनिकेत कुमार,ग्राम प्रधान राधेश्याम साह सामाजिक कार्यकर्ता सत्तार खान, रामकृष्ण हेंब्रम, कमीशन सोरेन, राशेश्याम खिरहर,प्रफूल कुमार देब्बू मंडल सहित अनेकों कर्मी मौजूद थे।

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *