*आलोक सोरेन ने किया तिलका मांझी युवा संगठन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का उद्घाटन*
*उपस्थित लोगों को दी आपकी योजना- आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी*
*शिकारीपाड़ा(दुमका)*
*शिकारीपाड़ा ब्यूरो की रिपोर्ट*
जामुगड़िया पंचायत के कुशबोना ग्राम में शिक्षक दिवस के अवसर पर तिलका मांझी युवा संगठन की ओर से तीन दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका फाइनल मैच गुरुवार को खेला गया| प्रतियोगिता के फाइनल मैच का उद्घाटन झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह शिकारीपाड़ा विधानसभा के युवा नेता आलोक कुमार सोरेन ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर तथा फुटबॉल को कीक मार कर किया ।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच एमएससी महेश- काटा पाकुड़िया एवं एफसी खजूर बागान के बीच खेला गया। इस अवसर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ देकर खेल को खेल की भावना से खेलने हेतु प्रेरित किया| आगे उन्होंने झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आपकी योजना-आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम एवं खेल नियोजन नीति के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने उपस्थित युवाओं से कहा कि खेल में भी अपना भविष्य बना सकते हैं आपको भी नियोजन का लाभ मिल सकता है।
अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चुंडा हेंम्ब्रम,समाजसेवी सीरिल सोरेन,सिल्वास्टर सोरेन, इग्नातियुस सोरेन,प्रभा हॉसदा, झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता सनातन सोरेन,तमिज़ुद्दीन मियां, खलील मियां,मनोज मुर्मू,शंभू मुर्मू, श्री नारायण सिंह,क्लब अध्यक्ष सुजीत हेंब्रम,सचिव प्रधान सोरेन ,कोषाध्यक्ष श्रीनाथ मुर्मू,साधु अंसारी,रजनीश कुमार के साथ सैकड़ो झामुमो कार्यकर्ता एवं दर्शक उपस्थित थे।
