Skip to content

आयुक्त लालचन्द डाडेल की अध्यक्षता में अंतरर्राज्यीय बोर्डर सीलिंग एवं विधि व्यवस्था संबंधी बैठक आहूत* 

*आयुक्त लालचन्द डाडेल की अध्यक्षता में अंतरर्राज्यीय बोर्डर सीलिंग एवं विधि व्यवस्था संबंधी बैठक आहूत*

 

*देवघर*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

बुधवार को देवघर परिसदन में विधानसभा आम चुनाव, 2024 को लेकर अंतरर्राज्यीय बोर्डर सीलिंग एवं विधि व्यवस्था संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संथाल परगना के आयुक्त लालचन्द डाडेल द्वारा की गयी। बैठक में सर्वप्रथम देवघर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर ने सभी वरीय अधिकारियों, जिला के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक का स्वागत करते हुए कहा कि यह बैठक अंतरर्राज्यीय व अंतर जिला की बैठक विधानसभा आम चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्थ व शांतिपूर्ण मतदान को लेकर मुख्य रूप से आयोजित की गयी है। इसके अलावे बैठक के दौरान भागलपुर आयुक्त व मुंगेर आयुक्त वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

 

इसके अलावे बैठक में सीमावर्ती इलाकों में पड़ने वाले बूथों पर विशेष चौकसी बरतने, चेकनाका पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने, बोर्डर वाले जंगली क्षेत्रों में संयुक्त रूप से एलआरपी चलाने, सूचनाओं का आदान प्रदान करने सहित कई बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही वैसे अपराधियों की सूची का आदान प्रदान किया गया जो अपराध एक राज्य के क्षेत्र में कर दूसरे राज्य में भागे हुए हैं। वैसे अपराधियों को गिरफ्तार करने को लेकर अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। साथ हीं विधानसभा आम चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर बिन्दूवार चर्चा की गयी, ताकि विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये जा सके।

इसके अलावे चुनाव के दरम्यान विभिन्न सीमावर्ती जिलों के बॉडर पर क्या समस्याएं है एवं इसके निदान पर बिन्दूवार चर्चा करते हुए सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी भी बरतने का निर्देश दिया गया। बैठक में चुनाव के दौरान अशांति फैलाने वाले असमाजिक तत्वों पर सयुंक्त रूप से कार्रवाई की जाने की बात कही गयी। आगे चेकपोस्टों पर सीसीटीवी कैमरें का अधिष्ठापन व एकसाइज चेकपोस्ट बनाये जाने के अलावा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के साथ नक्सलियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने पर विस्तृत चर्चा की गयी।

 

बैठक के दौरान संथाल परगना आयुक्त लालचन्द डाडेल ने कहा कि सोशल मीडिया पर निगरानी के अलावा संचार की व्यवस्था के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। इसके अलावे उन्होंने बिहार राज्य में शराब बंदी के मद्देनजर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। साथ हीं उन्होंने नशीले पदार्थ व जाली नोट की तस्करी को सख्ती से निपटने की बात कही। साथ ही अपराधियों व अभियुक्तों के सीमावर्ती दूसरे जिले में आवागमन पर रोक के साथ ऐसे असामाजिक तत्वों का ब्यौरा साझा करने की बात कही।

इसके अलावा मतदान के 48 घंटा पूर्व से हीं चुनाव क्षेत्र में बाहरी मतदाता एवं बाहरी नेता को क्षेत्र से बाहर रखने के साथ-साथ बॉडर सिलिंग पर चर्चा की गयी। इसके अलावे विधानसभा चुनाव के दरम्यान सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी के साथ शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातारण में चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी, ताकि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में निर्वाचन से जुड़े कार्यों को सम्पन्न कराया जा सके।

 

बैठक में उपरोक्त के अलावे संथाल परगना आईजी, संथाल परगना डीआईजी, डीआईजी भागलपुर, उपायुक्त देवघर, भागलपुर जिला दंडाधिकारी, पुलिस अधीक्षक दुमका, पुलिस अधीक्षक देवघर, पुलिस अधीक्षक गोड्डा, पुलिस अधीक्षक बांका, उप विकास आयुक्त गोड्डा, आईटीडीए निदेशक दुमका, उप निर्वाचन पदाधिकरी, एडीएम जमुई, डीएसपी जमुई, बांका डीएसपी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *