*आजसू पार्टी के संथाल परगना प्रमंडलीय कार्यालय में हुआ नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष सचिन कुशवाहा का स्वागत*
*हेमंत सोरेन में हो रहा है राज्य के युवाओं के भविष्य को कूचलने का काम,पार्टी बेरोजगारों का डाटा तैयार कर सरकार को सौंपेगी – अजय कुमार सिंह*
*रामगढ़(दुमका)*
*रामगढ़ ब्यूरो की रिपोर्ट*
आजसू पार्टी के संथाल परगना प्रमंडलीय कार्यालय में सोमवार को पार्टी सुप्रीमों के निदेश पर नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष सचिन कुशवाहा का स्वागत किया गया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष सचिन कुशवाहा को माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। मौके पर मौजूद पार्टी के केंद्रीय महासचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि सचिन कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी जिला में मजबूत होगी।
कहा कि अगामी 8 सितंबर को पार्टी की ओर से रांची में आयोजित कार्यक्रम में संथाल परगना से पांच हजार से भी ज्यादा युवा शामिल होंगे। आजसू पार्टी बेरोजगार युवाओं का बायोडाटा तैयार कर रही है। आजसू पार्टी की ओर से संताल परगना से 10 हजार बेरोजगार युवाओं का ऑन लाईन व ऑफ लाइन डाटा तैयार किया जाएगा। कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में राज्य के युवाओं के भविष्य को कूचलने का काम हो रहा है।
आजसू पार्टी बेरोजगारों का डाटा तैयार कर सरकार को सौंपेगी, ताकि सरकार की नींद खुल सके। नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष सचिन कुशवाहा ने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। मौके पर कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा है।
मौके पर उदय कुमार मांझी, प्रदीप लाहा, कपूर्री ठाकुर, अशोक मांझी, रामु कुमार, गुड्डू कुमार, बटेश्वर मंडल सहित अन्य ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की। मंच का संचालन जिला संगठन सचिव जयदेव मंडल ने किया। मौके पर आजसू पार्टी के आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य विश्जीत आनंद, जिला उपाध्यक्ष ललन मिश्रा, जिला संगठन सचिव जयदेव मंडल, दुमका प्रखंड अध्यक्ष बसंत वैद्य, सितेन कुमार, असित मंडल, विक्रम शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
