Skip to content

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की ओर से उपभोक्ता सम्मेलन का आयोजन* 

*अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की ओर से उपभोक्ता सम्मेलन का आयोजन*

 

*रामगढ़(दुमका)*

 

*रामगढ़ ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

रामगढ़ बाजार के ब्लाक रोड स्थित शिवम् इंटर प्राइजेज प्रतिष्ठान में मंगलवार को अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की ओर से उपभोक्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उपस्थित कंपनी के देवघर डीपो के टीएसएच अमित कुमार ने उपभोक्ताओं को अल्ट्राटेक सीमेंट की गुणवत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट भारत का नंबर वन सीमेंट है। उन्होंने मकान या अन्य कोई भी प्रोजेक्ट का निर्माण करने के दौरान सीमेंट का प्रयोग कैसे करें कितनी मात्रा में करें इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सीमेंट के उपयोग के दौरान अल्ट्राटेक कंपनी द्वारा निर्मित केमिकल की भी जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि अन्य सीमेंट के तुलना में अल्ट्राटेक थोडा मंहगा जरुर है परन्तु इसकी मजबूती दूसरे सीमेंट से कई गुणा अधिक है। उन्होंने बताया कि अगर आप मकान का निर्माण करते हैं तो आपको ढलाई के दौरान मुफ्त में इंजीनियर उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर श्रवण अग्रवाल, कंपनी के मोहम्मद कलीम, अभिनव मुकेश, पवन कुमार, कुमोद कुमार सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *