Skip to content

अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार ने देर रात की बासुकीनाथ स्थित विभिन्न होटल एवं धर्मशालाओं में छापेमारी* 

*अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार ने देर रात की बासुकीनाथ स्थित विभिन्न होटल एवं धर्मशालाओं में छापेमारी*

 

*कुछ होटलों से शराब एवं गांजा बरामद,नियमों का पालन नहीं करने वाले होटल संचालकों को होटल सीज करने की चेतावनी*

 

*जरमुंडी(दुमका)*

 

*जरमुंडी ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

श्रावणी मेला के दौरान बासुकीनाथ धाम में होटल एवं धर्मशालाओं के संचालकों द्वारा अनियमितता बरते जाने की शिकायत मिलने पर दुमका एसडीओ कौशल कुमार के नेतृत्व में देर रात विभिन्न होटल एवं धर्मशालाओं में गहन छापेमारी की गई। अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार ने जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार, जरमुंडी सीओ आशुतोष ओझा, नगर पंचायत बासुकीनाथ के कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन सहित दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ विभिन्न होटलों में ठहरे श्रद्धालुओं के बारे में पूछताछ की तथा कमरों की साफ सफाई, ठहरने वालों को उपलब्ध कराई जारी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

एसडीओ कौशल कुमार ने बताया कि होटल संचालकों के विरुद्ध काफी शिकायतें मिल रही थी, जिसके आलोक में यह छापेमारी की गई है। होटल संचालकों द्वारा निर्धारित दर से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत मिली है साथ ही कुछ कमरों में शराब की बोतलें एवं गांजा आदि मादक पदार्थ पाया गया। फिलहाल होटल संचालक और मैनेजर से लिखित बॉन्ड भराया गया और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

साथ ही होटल संचालकों को निर्धारित नियम कानून का पालन करने की हिदायत दी गई है। नार्म्स का पालन नहीं करने पर होटल सील करने की चेतावनी दी गई।

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *